MP CRIME NEWS; MP के नर्मदापुरम में दिनदहाड़े चली गोलियां, 6 राउंड फायरिंग में युवक बुरी तरह घायल, जांच जारी

दो पक्षों के बीच पूरानी रंजिश के चलते पहल से ही विवाद था। इस दौरान दो दोनों पक्षों में आज जमकर बहसबाजी हुई। जिसके चलते आरोपी ने पिस्टल से युवक पर 6 राउंड फायर कर दिया। इसकी वजह से युवक के जांघ में गोली लग गई। घायल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।;

Update: 2023-09-11 14:00 GMT

नर्मदापुरम; मध्यप्रदेश में इन दिनों क्राइम की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। दिन पर दिन बढ़ रहे दबंगों के हौसले के चलते आम जनता का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है। ऐसी ही दबंगई का ताजा मामला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से सामने आया है। जहां एक आरोपी ने दिनदहाड़े एक युवक पर बीच सड़क पर खुले आम फायरिंग कर दी। इसके चलते युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

युवक के जांघ में लगी गोली

बता दें कि दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच पूरानी रंजिश के चलते पहल से ही विवाद था। इस दौरान दो दोनों पक्षों में आज जमकर बहसबाजी हुई। जिसके चलते आरोपी ने पिस्टल से युवक पर 6 राउंड फायर कर दिया। इसकी वजह से युवक के जांघ में गोली लग गई। घायल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी युवक की तलाश जारी

वही इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी डॉ गुरकरन सिंह ने बताया कि कोठी बाजार में फायरिंग का घटनाक्रम हुआ है। जिसकी वजह से एक युवक घायल हो गया है। जिसकी हालात फ़िलहाल ठीक है और आरोपी युवक की तलाशी की जा रही है।

Tags:    

Similar News