MP Heavy rain : हाइवे पर तेज़ बहाव में फंसी बस, अब तक नहीं मिली सहायता
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर अभी एक यात्री बस तेज़ बारिश के चलते फंस चुकी है। बताया जा रहा है कि यह बस पिछले चार घंटे से इसी तरह फंसी हुई है।;
इंदौर। तेज बारिश का असर हर जहग दिख रहा है। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर अभी एक यात्री बस तेज़ बारिश के चलते फंस चुकी है। बताया जा रहा है कि यह बस पिछले चार घंटे से इसी तरह फंसी हुई है। इच्छापुर से इंदौर आते वक्त रोड पर अचानक पानी बढ़ गया और तेज़ बहाव में बस सड़क से किनारे हो गई है। चार घंटों से बस इसी तरह रोड के किनारे खड़ी हुई है। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यात्रीयों को फिलहाल कोई निकसान नहीं हुआ है। लेकिन सभी लोग अपने गंतव्य तक जाने का बहुत देर से इंतज़ार कर रहे हैं।
वहीं उज्जैन जिले में एक यात्री बस पलटने से तीन की मौत और दर्जनों लोग घायल होने की खबर आ रही है। इस दुर्घटना में दो महिला और एक पुरुष की मौत होना बताया जा रहा है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। जिसका इलाज जनसेवा हॉस्पिटल में चल रहा है। अन्य सभी घायलों को भी इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा जा चुका है। आपको बता दें घटना स्थल पर पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह गुर्जर भी मौजूद रहे।
देर रात बारिश के कारण हुआ हादसा
जानकारी के अनिसार घटना रात करीब 12 बजे की है। घटना नागदा-जावरा मार्ग पर खाचरोद थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्नाखेड़ी के फर्नाजी मंदिर के करीब की बताई जा रही है। घटना में कंडकटर सहित तीन लोगों की मौत हुई है। बस में सवार एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है। आपको बता दें बस में कुल 40 यात्री सवार होने की खबर मिली है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात को करीब 12 बजे जोधपुर के लिए अशोक ट्रेवल्स की बस निकली थी। बस ने उज्जैन से देवास गेट से सभी यात्रियों को लो लिया था और रवाना हो चुकी थी। रात में तेज़ बारिश के चलते बस फर्नाखेड़ी के अंधे मोड़ पर संभल न सकी और यह हादसा हो गया। घटना में घायल यात्रियों को नागदा और जावरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।