उप चुनाव: 23 से प्रचार अभियान में कूदेंगे मुकुल वासनिक, कमलनाथ रैगांव जाएंगे
कांग्रेस महासचिव व पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक भी प्रदेश की एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों के प्रचार अभियान मेँ कूदेंगे। उनका कार्यक्रम बन गया है। प्रचार अभियान की शुरुआत 23 को वे जोबट से करेंगे। इस दिन प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष कमलनाथ रैगांव में प्रचार करेंगे।;
भोपाल। कांग्रेस महासचिव व पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक भी प्रदेश की एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों के प्रचार अभियान मेँ कूदेंगे। उनका कार्यक्रम बन गया है। वासनिक प्रचार अभियान की शुरुआत 23 को जोबट विधानसभा सीट से करेंगे। यहां कांग्रेस ने महेश पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इस दिन प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष कमलनाथ रैगांव मेंसभाएं लेकर प्रचार करेंगे।
मुकुल वासनिक 23 अक्टूबर को जोबट जाएंगे। इसके बाद 24 को खंडवा, 25 को प्रथ्वीपुर एवं 26 अक्टूबर को रैगांव जाकर सभाएं लेंगे और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। कमलनाथ का अगला दौरा रैगांव का होगा। वे 23 को रैगांव पहुंच कर सभाएं लेंगे और कार्यकर्ताओं की बैठकें भी। रैगांव में कांग्रेस ने कल्पना वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। कमलनाथ सुबह 11:00 बजे सतना पहुंचेंगे।11:30 बजे सतना जिले में रैगांव विधानसभा के शिवराजपुर में जनसभाा को संबोधित करेंगे। 12.30 बजे सतना जिले की रैगाँव विधानसभा के भरजुना में पहुंच कर दूसरी जनसभा लेंगे।