MORENA NEWS: कैंटर ने ली भतीजे की जान, चाचा गंभीर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

चाचा नरेश सिंह तोमर अपने भतीजे अमनदीप के साथ छोटी कोंथर से अम्बाह के लिए जा रहे थे। तभी पोरसा थाना क्षेत्र के पास सामने से अंधी रफ्तार से आ रहे कैंटर ने चाचा-भतीजे की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चाचा-भतीजे दूर जा गिरे। कैंटर की टक्कर से भतीजे की मौत हो गई।;

Update: 2023-09-06 12:19 GMT

एडिट संजीत धुर्वे

morena accident मुरैना। जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे चाचा भतीजे morena crime को कैंटर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भतीजे की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चाचा को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अंधी रफ्तार से जा रहा था कैंटर

जानकारी के अनुसार चाचा नरेश सिंह तोमर अपने भतीजे अमनदीप के साथ छोटी कोंथर से morena crime अम्बाह के लिए जा रहे थे। तभी पोरसा थाना क्षेत्र के पास सामने से अंधी रफ्तार से आ रहे कैंटर ने चाचा-भतीजे की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चाचा-भतीजे दूर जा गिरे। कैंटर की टक्कर से भतीजे की मौत हो गई।morena accident घटना के बाद आनन फानन में पहुंचे परिजनों का भतीजे को देखकर रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना के बाद चालक को गिरफ्तार कर कैंटर morena accident भी जब्त कर लिया है।

चाचा की हालत गंभीर

कैंटर की टक्कर से भतीजे की मौत हो गई। वहीं बाइक में साथ में जा रहे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।morena crime  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। morena crime जहां से घायल चाचा नरेश सिंह तोमर को पोरसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक अमनदीप का पीएम कराने के बाद शव morena accident को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News