Road accident : पुल से गिरी कार, दो महिलाओं की गई जान

कार में कुल छः लोग सवार थे। जिनमें से दो महिलाओं की मौत हुई है वहीं एक बच्चा भी लापता बताया जा रहा है।;

Update: 2023-09-08 06:58 GMT

धार। जिले में एक दर्दनाक हदसा हुआ है। रोड पर चल रही एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नहर में जा गिरी है। कार में कुल छः लोग सवार थे। जिनमें से दो महिलाओं की मौत हुई है वहीं एक बच्चा भी लापता बताया जा रहा है। एसडीआरपीएफ की टीम लापता बच्चे की खोज में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि कार के बाकी तीन लोग सुरक्षित हैं।

रक्षाबंधन के बाद जा रहे थे घर

जानकारी के अनुसार घटना धरमपुरी थाना क्षेत्र के जामनिया की बताई जा रही है। जिसमें एक परिवार रक्षाबंधन का त्योहार मना कर अपने घर वापस कार नं. MP09ZF7190 से जा रहा था। कार में कुल छः लोग सवार थे। तभी जामनिया से थोड़ी दूरी पर एक नहर को पार करते हुए कार का बैलैंस बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर पुल से सीधे नहर में जा गिरी। घटना में कार में बैठी दो महिलाओं की नहर में डूबने से मौत हो गई। कार में एक बालक ओम पिता लखन उम्र 10 वर्ष भी सवार था जो फिलहाल लापता है। घटना में मृत महिलाओं के नाम कुसुम नारायण उम्र 32 वर्ष और झालूबाई भावसिंग उम्र 55 वर्ष बताए गए हैं। घायलों को एंबुलेंस से धरमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। SDRF की टीम बच्चे की खोट कर रही है।

Tags:    

Similar News