पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR, कोरोना काल में धरना प्रदर्शन पर कार्रवाई
अशोका गार्डन थाने में धारा 188,147 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 200 अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज होगा वीडियोग्राफी से पहचान कर नामजद कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर-;
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोरोना आपदा के दौरान धरना प्रदर्शन और शासकीय आदेशों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा समेत 10 लोगों पर नामजद एफआईआर की गई है। अशोका गार्डन थाने में धारा 188,147 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 200 अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज होगा वीडियोग्राफी से पहचान कर नामजद कार्रवाई की जाएगी।
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आज प्रदर्शन किया था। RSS की लघु उद्योग भारती संस्था को 10 हजार वर्ग फुट जमीन आवंटन करने पर विरोध जताया था। इस दौरान भोपाल के डीआईजी के साथ दिग्विजय सिंह की तीखी बहस देखने को मिली थी।