मुख्यमंत्री चौहान ने अफसरों को दिया डेढ़ करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य, 'हर घर तिरंगा' अभियान की समीक्षा बैठक में आई यह भी जानकारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की जा रही तैयारियों की एक बैठक लेकर समीक्षा की। चौहान ने प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य अफसरों को दिया है। बैठक में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर 1 करोड़ तिरंगे बनाने का काम जारी है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी हैं। 51 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिलने प्रारंभ हो गए हैं। अब तक स्थानीय स्तर पर 63 लाख तिरंगे बन गए हैं और 20 लाख तिरंगे केंद्र से मिल गए हैं।;

Update: 2022-07-31 07:17 GMT

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की जा रही तैयारियों की एक बैठक लेकर समीक्षा की। चौहान ने प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य अफसरों को दिया है। बैठक में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर 1 करोड़ तिरंगे बनाने का काम जारी है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी हैं। 51 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिलने प्रारंभ हो गए हैं। अब तक स्थानीय स्तर पर 63 लाख तिरंगे बन गए हैं और 20 लाख तिरंगे केंद्र से मिल गए हैं।

प्रदेश में 36 हजार खरीदी केंद्र

हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रदेश के सभी जिलों में तिरंगा खरीद के लिए 36 हजार सेंटर बनाए गए हैं। यहां से आम नागरिक तिरंगा खरीद सकते हैं। प्रचार प्रसार के लिए केंद्र शासन की वेबसाइट harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते हैं और वहां से सर्टिफिकेट ले सकते हैं। प्रदेश शासन की सभी वेबसाइट को ओपन करने पर तिरंगा अभियान की जानकारी बैनर के रूप में मिलेगी, इसकी शुरुआत जल्द हो जाएगी।

Tags:    

Similar News