मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- प्रदेश में हर आवासहीन काे मिलेगी नि:शुल्क जमीन, बैतूल में ये जानकारी भी दी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में सभी आवासहीनों को रहने के लिए नि:शुल्क जमीन दी जाएगी। जनजातीय वर्ग को भी जल, जंगल और जमीन का हक दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान बैतूल में आयोजित मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवाओं में पहले बेटे को ही अनुकंपा नियुक्ति दी जाती थी। अब निर्णय लिया गया है कि बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी।;

Update: 2023-04-04 05:30 GMT

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में सभी आवासहीनों को रहने के लिए नि:शुल्क जमीन दी जाएगी। जनजातीय वर्ग को भी जल, जंगल और जमीन का हक दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान बैतूल में आयोजित मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवाओं में पहले बेटे को ही अनुकंपा नियुक्ति दी जाती थी। अब निर्णय लिया गया है कि बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ग्राम जीन निवासी बेटी संगीता गोहे को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। प्रदेश में अब अहाते बार नहीं खुलेंगे। सभी अहाते बंद कर दिए गए हैं। इस व्यवस्था से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रूकेंगे और शराब पर नैतिक अंकुश लगेगा।

शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राईज से बदलाव आएगा

मुख्यंमत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को बदलने की कोशिश की जा रही है। शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए अब पूरे प्रदेश में सीएम राईज स्कूल की स्थापना हो रही है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई भी अब हिन्दी में कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को बदलना है और एक नया मध्यप्रदेश गढ़ना है। इसके लिए सभी को मिल कर कार्य करना होगा। उन्होंने महिलाओं के साथ सभी का आह्वान किया कि मिल कर अन्याय के खिलाफ खड़े हो जाएं। 

Tags:    

Similar News