मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, कार्यक्रमों में अब वर्चुअल शामिल होंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उन्होंने rt-pcr टेस्ट करवाया है, वह पॉजिटिव आया है। इसलिए स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। उन्हें अभी सामान लक्षण है, korona गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी सतर्कता बरत रहे है।उन्होंने यह भी बताया कि संत रविदास जी की जयंती पर वे वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल ही शिरकत करेंगे।;
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उन्होंने rt-pcr टेस्ट करवाया है, वह पॉजिटिव आया है। इसलिए स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। उन्हें अभी सामान लक्षण है, korona गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी सतर्कता बरत रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि संत रविदास जी की जयंती पर वे वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल ही शिरकत करेंगे।
आरक्षित कर दिया था आज का दिन
मुख्यमंत्री चौहान का जो कार्यक्रम जारी हुआ, उसके अनुसार उन्होंने आज मंगलवार का दिन आरक्षित कर लिया था। कल से उनके बाहर के कार्यक्रम थे। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पंजाब एवं उत्तरप्रदेश का दौरा करना था। अब जहां संभव होगा वे वर्चुअल ही शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस समय जब कोरोना की तीसरी लहर ढलान पर है तब मुख्यमंत्री पॉजीटिव हुए हैं। दो दिन पहले ही उन्हाेंने बैतूल में एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।