फिसल कर गिरे, उठे और मुस्करा कर आगे बढ़ चले मुख्यमंत्री शिवराज, जानिए कहां हुआ यह हादसा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सीढ़ियों में फिसल कर गिर पड़े लेकिन तत्काल उठे और मुस्कराते हुए आगे बढ़ गए। साथ चल रहे नेताओं व सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें उठाया। शिवराज 18 अप्रैल को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के भतीजे के रिसेप्शन में पहुंचे थे।;

Update: 2022-04-19 07:25 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सीढ़ियों में फिसल कर गिर पड़े लेकिन तत्काल उठे और मुस्कराते हुए आगे बढ़ गए। साथ चल रहे नेताओं व सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें उठाया। शिवराज 18 अप्रैल को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के भतीजे के रिसेप्शन में पहुंचे थे। कुद समय पहले भी वे फिसल गए थे। तब उनके पैर में चोट आई थी। वह हादसा प्रदेश के सीहोर जिले के प्रवास के दौरान हुआ था। तब उनके पैर में एक सरिया ने चोट पहुंचाई थी।

कार्यक्रम स्थल में जाते हुआ हादसा

शिवप्रकाश के भतीजे का रिसेप्शन काशीपुर के उधम सिंह नगर के एक होटल में था। अन्य बड़े नेताओं, मुख्यमंत्रियों के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां पहुंचे थे। जैसे ही वह मेन गेट से आगे बढ़े और रिसेप्शन हॉल में जाने वाली सीढ़ियों पर पहुंचे, अचानक उनका पैर फिसल गया। शिवराज को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उठा लिया। उठने के बाद शिवराज मुस्कुराकर आगे चल दिए।

Tags:    

Similar News