प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन, रक्षा हेतु महामृत्युंजय जाप करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, भाजपा भी मैदान में उतरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पंजाब की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इसलिए सबसे पहले मुख्यमंत्री चाैहान ने घोषणा की कि वे भोपाल के गुफा मंदिर जाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और रक्षा की कामना के लिए महा मृत्युंजय का जाप करेंगे। इसके बाद भाजपा भी मैदान में कूद गई। पार्टी के प्रदेश् अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन में महाकाल मंदिर में महा मृत्युंजय का जाप करेंगे। प्रदेश भाजपा पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में ऐसे आयोजन करेगी।;

Update: 2022-01-06 06:39 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पंजाब की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इसलिए सबसे पहले मुख्यमंत्री चाैहान ने घोषणा की कि वे भोपाल के गुफा मंदिर जाकर दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और रक्षा की कामना के लिए महा मृत्युंजय का जाप करेंगे। इसके बाद भाजपा भी मैदान में कूद गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन में महाकाल मंदिर में महा मृत्युंजय का जाप करेंगे। प्रदेश भाजपा पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में ऐसे आयोजन करेगी। प्रदेश के दोनो ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर और ओम्कारेश्वर सहित सभी बड़े शिवालयों में भी महामृत्युंजय जाप किया जाएगा ।

 महिला मोर्चा भी करेगा जाप, युवा मोर्चा निकालेगा मशाल जुलूस

देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये बरताव के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिये महामृत्युंजय जाप करेगा, वहीं दूसरी ओर सायंकाल ठीक 6 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों में मशाल जुलुस निकालेगा। 

Tags:    

Similar News