मुख्यमंत्री शिवराज का तंज, कहा- उनके पास सब कुछ है इसलिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार लेकिन हमारे पास जनता
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा द्वारा ग्वालियर में कमलनाथ पर दिए बयान पर तंज कसा है। चौहान ने कहा कि उनके पास हवाई जहाज है, उनके पास हेलीकाप्टर है, उनके पास संपत्ति-दौलत है, इसलिए वे कांग्रेस के नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। यह हम नहीं कांग्रेस के लोग ही कह रहे हैं। चौहान ने कहा कि लेकिन हमारे पास जनता है।;
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा द्वारा ग्वालियर में कमलनाथ पर दिए बयान पर तंज कसा है। चौहान ने कहा कि उनके पास हवाई जहाज है, उनके पास हेलीकाप्टर है, उनके पास संपत्ति-दौलत है, इसलिए वे कांग्रेस के नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। यह हम नहीं कांग्रेस के लोग ही कह रहे हैं। चौहान ने कहा कि लेकिन हमारे पास जनता है।
यह भी बोले थे विवेक तन्खा
ग्वालियर पहुंचे विवेक तन्खा मीडिया से बात कर रहे थे। कमलनाथ से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा था कि कमलनाथ के पास सबकुछ है इसलिए ही वे कांग्रेस के नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर तन्खा ने अपनी सीट उनके लिए छोड़ने की पेशकश की थी।