MP POLITICS; कांग्रेस की एक और चुनावी रणनीति, 22 सितंबर से पूर्व मुख्यमंत्री निकलेंगे लोकतंत्र बचाओ यात्रा, यहां से होगी शुरुआत
बता दें कि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दिग्विजय सिंह लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा करेंगे। कांग्रेस की कमजोर कड़ी वाले जिले विदिशा में दिग्विजय पदयात्रा निकालेंगे। बताया जा रहा है कि 10 दिन तक विदिशा के अलग-अलग विधानसभाओं में पदयात्रा होगी।;
भोपाल ; मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ ही महीने बचे है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी जनता को साधने के लिए तरह तरफ के हड़कंडे अपना रहे है। इसी कड़ी में हाल ही में कांग्रेस द्वारा जान आक्रोश यात्रा निकाली गई। जो कि 15 दिन में 230 विधानसभा का दौरा करेगी। तो वही अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 22 सितंबर से एक बार फिर पदयात्रा निकालेंगे। जिसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा 22 सितंबर से शुरू
बता दें कि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दिग्विजय सिंह लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा करेंगे। कांग्रेस की कमजोर कड़ी वाले जिले विदिशा में दिग्विजय पदयात्रा निकालेंगे। बताया जा रहा है कि 10 दिन तक विदिशा के अलग-अलग विधानसभाओं में पदयात्रा होगी। पिछले चुनाव में विदिशा जिले से 5 मे से सिर्फ एक सीट कांग्रेस को मिली थी। अब देखन ये है कि इस बार इस यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा होता है।