मध्यप्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में बादल छाए, तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ी, आज और कल हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार मध्यप्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव हो गया। शनिवार की सुबह से ही प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई जिलों में आज और कल बारिश हो सकती है। इसके बाद बादल खुलेंगे और लोगों को चार-पांच दिन तक शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।;

Update: 2022-01-22 05:39 GMT

भोपाल। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार मध्यप्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव हो गया। शनिवार की सुबह से ही प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई जिलों में आज और कल बारिश हो सकती है। इसके बाद बादल खुलेंगे और लोगों को चार-पांच दिन तक शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।

यहां हो सकती है बारिश

मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर समेत विदिशा, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर और पश्चिमी भोपाल के इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवा 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। अशोकनगर, भिंड, ग्वालियर, निवाड़ी, मुरैना, दतिया और श्योपुरकलां में तेज हवा और पानी गिरने की संभावना है। सागर और नीमच में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। रतनगढ़, ओरछा, खजुराहो और उदयगिरी में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

शुक्रवार को गिरा तापमान

प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन भिंड, ग्वालियर, छतरपुर और शिवपुरी में रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहे। भोपाल और इंदौर में भी दिन का तापमान 26 डिग्री के नीचे आ गया।

Tags:    

Similar News