CM SHIVRAJ : कांग्रेस पूरी तरह फर्जी, मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान
CM SHIVRAJ : जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह फर्जी है। इसलिए फर्जी घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ एक ही परिवार के नाम पर भवनों के नाम रखे।;
CM SHIVRAJ : जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Cm Shivraj) ने कांग्रेस (Congress) को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह फर्जी (Fake) है। इसलिए फर्जी घोषणा (Announcement) कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ एक ही परिवार (Family) के नाम पर भवनों के नाम रखे।
शिवराज ने कहा कि हमने आदीवासी जननायकों के नाम पर भवनों का निर्माण करवाया। कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही है। स्टालिन को अपने साथ रखकर कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान कर रही है। स्टालिन के बयान पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी जवाब दो।
भूमिपूजन
कांग्रेस जन आक्रोश रैली पर शिवराज ने कहा कि वह आक्रोश यात्रा निकालें हम तो आशिर्वाद मांगेंते रहेंगे। जिनके खिलाफ आक्रोश है वो निकाल रहे हैं जन आक्रोश यात्रा। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक प्रदेश में बनाया जाएगा। 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती के जन्मदिवस पर इस भावन का भूमिपूजन करेंगे। रानी की गौरव गाथाएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जायेगा।
बता दें कि भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा वर्तमान समय में निकाली जा रही है। इस यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा निकाली जानी है। जिस पर शिवराज ने कांग्रेस को आडे हाथों लिया है। स्टालिन द्वारा दिये गये विवादित बयान को लेकर भाजपा इस पर कांग्रेस को लेकर लगातार हमला करते हुए बड़ा अराेप लगा रही है। बता दें कि स्टालिन के इस विवादित बयान पर विपक्षीय नेताओं द्वारा उन पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। जिस पर भाजपा हमलावर है।