MP ELECTION 2023: दिवाली पर CM शिवराज की ताबड़तोड़ जनसभाएं, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- प्रगति के नव शिखर को स्पर्श करे मध्यप्रदेश
MP ELECTION 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनता को इस पर्व की बधाई देते हुए लिखा- पावन पर्व दीपावली की आपको हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं! मैया लक्ष्मी और प्रभु श्रीराम की कृपा से आपकी जिंदगी में सुख, समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये।;
MP ELECTION 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिवाली पर भी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। सीएम आज चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति लेने के लिए न्यू मार्केट पहुंचे। साथ ही उन्होंने प्रदेश वासियों को दीपोत्सव के पर्व की शुभकामनाएं भी दी है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश वासी आज समृद्धि का दीपक जरूर जलाएं। प्रदेश में कोई गरीब न रहे। दीपक जलाकर प्रदेश की समृद्धि की कामना करें और मतदान करने का संकल्प भी लें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस बार तीन दिवाली मनाई जाएगी। एक दिवाली आज, दूसरी 3 दिसंबर को और तीसरी जब राम मंदिर के लोकार्पण के दिन।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनता को इस पर्व की बधाई देते हुए लिखा- पावन पर्व दीपावली की आपको हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं! मैया लक्ष्मी और प्रभु श्रीराम की कृपा से आपकी जिंदगी में सुख, समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये।खुशहाली और उन्नति के पथ पर मध्यप्रदेश ऐसे ही गतिमान रहे और प्रगति के नव शिखर को स्पर्श करे, यही कामना करता हूं। सुख, समृद्धि एवं उन्नति का प्रतीक कमल का पुष्प…”ये दिवाली “कमल” वाली”।