77th Independence Day: सीएम शिवराज ने भोपाल के लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर जनता के नाम दिया संदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को भोपाल में लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान सुबह 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।;

Update: 2023-08-15 04:18 GMT

भोपाल: देश की आजादी का पर्व पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को भोपाल में लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान सुबह 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन, परेड सलामी और परेड निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा जनता के नाम संदेश दिया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा आइये, आजादी के इस महान पर्व को हम एकजुट होकर मनाएं एवं अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त एवं समृध्‍द बनाएं।

आपसी मतभेदों के चलते हम पर दूसरों ने राज किया

सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि आपसी मतभेदों के चलते हम पर दूसरों ने राज किया। जिसकी वजह से हम्हे आसानी से आजादी नहीं मिली और आजादी हमें मिली लेकिन अखंड भारत नहीं मिला। उस समय भूल हुई की देश के टुकड़े कर दिए गए, कश्मीर का एक टुकड़ा पाकिस्तान के पास चला गया। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली, वैभवशाली भारत का निर्माण हुआ है। आज हमारी आर्थिक विकास दर 0.10% थी, अब 16% से अधिक है। खाद्यान उत्पादन 159 से बढ़कर 619 लाख मीट्रिक टन है। सड़कें 60 हजार किलोमीटर लंबी से बढ़कर 5 लाख किलोमीटर से अधिक है।

जनता के लिए सौगातों का ऐलान

इसके साथ ही सीएम शिवराज ने आजादी के इस उत्सव में जनता के लिए कई बड़े सौगातों का ऐलान किया है । जिसे की मुख्यमंत्री जन आवास योजना बनाई जाएगी। जिनके नाम छूट गए उन्हें पट्टा देंगे तो वही प्रति व्यक्ति आय 12 हजार से बढ़कर एक लाख 40 हजार हुई। एमपी के बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख 14 हजार करोड़ हुआ। प्रति हजार बेटों पर 956 बेटियां जन्म ले रही।

Tags:    

Similar News