MP Politics : मंडला की तीन विधानसभा में सीएम होंगे शामिल, राज राजेश्वरी की करेंगे पूजा

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर लगातार सभी पार्टीयां प्रचार-प्रसार में लिप्त हैं। इसके लिए जगह-जगह नेता मंत्रियों द्वारा जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है।;

Update: 2023-10-19 08:34 GMT

मंडला। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर लगातार सभी पार्टीयां प्रचार-प्रसार में लिप्त हैं। इसके लिए जगह-जगह नेता मंत्रियों द्वारा जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। तो कहीं रैलीयां निकाली जा रही हैं। इसी सिलसिले में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कई जगहों पर सभाओं का आयोजन कर रहे हैं। इसके चलते आज वे मंडला जिले की तीनों विधानसभाओं में शिरकत करने जा रहे है। आज दोपहर एक बजे वे मंडला के महाराजपुर स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे, यहां से सीधे पूजा-अर्चना करने के लिए राज राजेश्वरी मंदिर जाएंगे। जहां से पूजा के बाद वे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।

बताया जा रहा है कि पूजा के बाद सीएम शिवराज भारतीय जनता पार्टी के नर्मदा शक्ति केंद्र स्थित ठाकुर परिसर गार्डन मे शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मे शामिल होंगे। जहां वे आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बिछिया विधानसभा के घुघरी पहुंचेंगे जहां वे आम जनता को संबोधित करेंगे। यहा संबोधन के बाद ने मंडला के ही निवास विधानसभा मे बीजाडांडी विकासखंड के मानिकसरा में जनसभा में सम्मिलित होंगे। इस सारे कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 

Tags:    

Similar News