एमपी में एक बार फिर इन जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं।;

Update: 2023-07-10 17:19 GMT

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं।

मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में संदीप कुमार माकिन (2010). अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग को दतिया जिले का कलेक्टर बनाया है।

दतिया जिले के कलेक्टर संजय कुमार (2011) को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है अवधेश शर्मा (2012).अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास,मध्यप्रदेश, भोपाल को टीकमगढ़ जिले का कलेक्टर बनाया गया है।जिला टीकमगढ़ के कलेक्टर

सुभाष कुमार द्विवेदी (2012) को जिला अशोक नगर का कलेक्टर बनाया गया है। जिला अशोकनगर की कलेक्टर उमा महेश्वरी आर. (2013)

को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है।जिला श्योपुर कलेक्टर

शिवम वर्मा (2013) को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। जिला अलीराजपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह (2013) को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। जिला आगर-मालवा कलेक्टर

कैलाश वानखेड़े (2013).

उप सचिव,मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। जिला इंदौर के अपर कलेक्टर

अभय अरविंद बेडेकर (2014) को अलीराजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

Tags:    

Similar News