विधान सभा सत्र के लिए करें तैयारियां पूरी : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मंत्रालय में बैठक लेकर 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की;

Update: 2022-12-16 23:58 GMT

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मंत्रालय में बैठक लेकर 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित प्राप्त विधानसभा प्रश्नों और उनके उत्तर भेजे जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सत्र से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए। इसके साथ ही विभागों के संबंधित अधिकारी भी सत्र के दौरान उपस्थित रहें। चौहान ने सत्र से जुड़े कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्रि परिषद के अनेक सदस्य शामिल हुए। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, संसदीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आदि उपस्थित थे। विधान सभा का सत्र 19 से 23 दिसम्बर की अवधि में हो रहा है। 

Tags:    

Similar News