बीबीसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, शिवराज ने कहा- डाॅक्यूमेंट्री का मकसद भारत के संविधान को कमजोर करना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री के मामले में सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा ने बीबीसी के खिलाफ अशासकीय संकल्प (निंदा प्रस्ताव) प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी डॉक्यूमेंट्री को भारत की संप्रभुता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद भारत के संविधान को कमजोर करना है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ अशासकीय प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिया गया है।;

Update: 2023-03-14 07:00 GMT

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री के मामले में सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा ने बीबीसी के खिलाफ अशासकीय संकल्प (निंदा प्रस्ताव) प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी डॉक्यूमेंट्री को भारत की संप्रभुता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद भारत के संविधान को कमजोर करना है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ अशासकीय प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिया गया है।

भाजपा के शैलेंद्र जैन ने प्रस्तुत किया संकल्प

सोमवार को प्रश्नकाल के बाद बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री के मामले में BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) के खिलाफ अशासकीय संकल्प (निंदा प्रस्ताव) प्रस्तुत किया गया। जिसमें मांग की गई कि इस मामले में बीबीसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र का गला घोंटने वाला कृत्य बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीबीसी पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियाभर में वैभवशाली गौरवशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। ऐसे में बीबीसी द्वारा किया गया कृत्य भारत की छवि धूमिक करने का कुत्सित प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत की बुनियाद हमारे संविधान पर टिकी है ब्रिटिश शासन से आज़ादी के बाद इन सिद्धांतों को मूल रूप से अपनाया है भारत आज कई मुद्दों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है कुछ लोगों को इससे तकलीफ है। चुनी हुई सरकार पर सवाल खड़े किए है। बीबीसी ने इस मामले में संवैधानिक मूलो का हनन किया है भारत को बदनाम करने का प्रयास किया है।

भाजपा ने प्रजातंत्र का गला घोंटा: डॉ सिंह

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि सदन में बीजेपी ने प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम किया है। प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया बीबीसी जिसकी पूरे विश्व में सम्मान से सुनी जाती है, उसके खिलाफ पत्रकारिता को दबाने का काम किया गया है और सदन में बहुमत के दम पर अपना प्रस्ताव कराया है, इसकी मैं निंदा करता हूं।

Tags:    

Similar News