MP News : गले के पार गोली के मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने की घर गिराने की मांग

रविवार को पैसों के लेनदेन को लोकर दो लोगों में झड़प हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे को गोली मारी थी। गोली व्यक्ति के गले के आर-पार निकल जाने से उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।;

Update: 2023-11-22 08:52 GMT

गुना। रविवार को पैसों के लेनदेन को लोकर दो लोगों में झड़प हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे को गोली मारी थी। गोली व्यक्ति के गले के आर-पार निकल जाने से उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। रविवार को हुई इस घटना पर आज कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने एसपी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने आरोपी का घर गिराए जाने की प्रशासन से मांग की है। साथ ही अपनी मांग में उन्होंने आरोपी के सहयोगियों के नाम भी जोड़े जाने की मांग रखते हुए आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाए जाने का भी आग्रह किया है।

यह था मामला

दरअसल गुना के रहने वाले एक युवक को लेनदेन के चलते गोली मारी गई थी। गोली युवक के गले के आर-पार निकल गई थी। आरोपी का नाम धनराम धाकड़ बताया जा रहा है। जो गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। विवाद आरोन थाना क्षेत्र के हाट बरखेडा में फीडर के पास का है। पुलिस ने घायल से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था

Tags:    

Similar News