अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर भड़के कांग्रेस विधायक और दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह , ट्वीट के जरिए कसा तंज
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने एकबार फिर ट्वीट कर अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर भड़के है। इसके पहले भी वह कई बार कांग्रेस को अपने बयानों से मुश्किल में डाल चुके हैं।;
भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने एकबार फिर ट्वीट कर अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर भड़के है। इसके पहले भी वह कई बार कांग्रेस को अपने बयानों से मुश्किल में डाल चुके हैं। लक्ष्मण सिंह भी अपने बड़े भाई कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की तरह अलग तरह की बयानबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। जिससे वह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है और लक्ष्मण सिंह इसबार फिर ट्वीट में अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर सवाल उठाकर चर्चा में आ गए है।वह एमपी के चाचौड़ा से कांग्रेस है। विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर तंज कसा है।
कार्यकर्ताओं के उपेक्षा करने का आरोप लगाया
विधायक लक्ष्मण सिंह ने इसबार छत्तीसगढ़ और राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पार्टी पर कार्यकर्ताओं के उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्विट में लिखा -छत्तीसगढ़, राजस्थान के शिकवे शिकायत “वातानुकूलित वातावरण”में 2 घंटे की बैठक में हल हो गए…फिर 4 वर्षों तक हम कार्यकर्ताओं को जो दिन रात मेहनत करते हैं, संघर्ष सड़कों पर करते हैं,उन्हें असमंजस में रखा गया?
छत्तीसगढ़,राजस्थान के शिकवे शिकायत "वातानुकूलित वातावरण"में 2 घंटे की बैठक में हल हो गए।फिर 4 वर्षों तक हम कार्यकर्ताओं को जो दिन रात मेहनत करते हैं,संघर्ष सड़कों पर करते हैं,उन्हें असमंजस में रखा गया?
— lakshman singh (@laxmanragho) July 6, 2023
विधायक सेवक होता है, मालिक नहीं
हाल ही में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है । वहां विधायकों के टोल प्लाजा पर एक अलग से वीआईपी लेन बनाने की मांग पर भी लक्ष्मण सिंह ने तंज कसा हैं। विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्विट में लिखा है कि- कर्नाटक में विधायकों द्वारा टोल गेट पर विधायकों के लिए अलग से सड़क के निर्माण की मांग करना आश्चर्यजनक है। विधायक सेवक होता है, मालिक नहीं। अलग सड़क बनानी है तो मरीजों के लिए बनाओ।
छत्तीसगढ़,राजस्थान के शिकवे शिकायत "वातानुकूलित वातावरण"में 2 घंटे की बैठक में हल हो गए।फिर 4 वर्षों तक हम कार्यकर्ताओं को जो दिन रात मेहनत करते हैं,संघर्ष सड़कों पर करते हैं,उन्हें असमंजस में रखा गया?
— lakshman singh (@laxmanragho) July 6, 2023