मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन, कर रहे इस्तीफे की मांग

Update: 2023-06-09 12:56 GMT

MP Congress : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल स्थित प्रदेश सरकारर के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले के बाहर कांग्रेसी धरना प्रदर्शन कर रहे है। कांग्रेसी नारेबाजी के साथ मंत्री भूपेन्द्र सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे है।

जानकारी के अनुसार लोकायुक्त द्वारा मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ जांच के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार इमली स्थित उनके बंगले के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Tags:    

Similar News