MP Congress Second List: कांग्रेस जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 3 सीटों में प्रत्याशी बदले, 88 नामों की घोषणा

MP Congress Second List: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 88 विधानसभा सीटों के लिए कैंडिडेट घोषित किए हैं। पहली लिस्ट के तीन विधानसभा सीटों में पार्टी ने अपने प्रत्याशी को बदल दिया है। राज्य में 17 नवंबर को चुनाव होना है।;

Update: 2023-10-20 02:17 GMT

MP Congress Second List: भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार देर रात जारी लिस्ट में 88 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ कांग्रेस ने दिमनी विधानसभा सीट से रविन्द्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने तीन विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार बदल दिए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।


कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति को गोटेगांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पहली लिस्ट में उनका नाम काट दिया गया था। वहीं, पिछोर विधानसभा सीट से भी उम्मीदवार बदल दिया गया है। कांग्रेस ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भी उम्मीदवार बदल दिया है।


किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस की इस लिस्ट में सुमावली विधानसभा सीट से कुलदीप सिकरवार, मुरैना से दिनेश गुर्जर, दिमनी से रविन्द्र सिंह तोमर, अंबाह से देवेन्द्र सिकरवार, भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी, गोहद से केशव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, दतिया से राजेन्द्र भारती, पिछोर से अरविंद सिंह लोधी, गुना से पंकज कनेरिया, बीनै से निर्मला सप्रे, खुरई से रक्षा राजपूत, रहली से ज्योति पटेल, सागर से निधि जैन, दमोह से अजय टंडन, पन्ना से भरत मिलन पांडे, मैहर से धर्मेश घाई, रामपुर बघेलान से रामशंकर पयासी, सिरमौर से राम गरीब कोल, सेमारिया से अभय मिश्रा, देवतलाब से पदमेश गौतम, रीवा से राजेन्द्र शर्मा, सीधी से ज्ञान सिंह, देवसर से वंशमानी प्रसाद वर्मा, को उम्मीदवार बनाया है।


इसके अलावा कांग्रेस ने जबलपुर कैंट से अभिषेक चौकसे चिंटू, भोपाल उत्तर से आतिफ अकील, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा, देवास से प्रदीप चौधरी, इंदौर-3 से दीपक पिंटू जोशी, इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल और उज्जैन दक्षिण से चेतन प्रेमनारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।


सांची से प्रत्याशी का नाम पहले ही बताने पर डॉ जीसी गौतम ने कहा की पार्टी मुझ पर भरोसा जता रही है तो मैं कांग्रेस पार्टी के विश्वास पर पूरा खरा उतरूंगा साथ ही विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा भी किया आपको बता दे सांची विधानसभा का मुकाबला दो डॉक्टरों के बीच अब दिलचस्प होने बाला हैं एक और भाजपा से डॉ प्रभुराम चौधरी तो वही दूसरी और कांग्रेस से डॉ जीसी गौतम चुनावी मैदान में होंगे।


क्या है राजधानी भोपाल का समीकरण

अगर बात राजधानी भोपाल की बात करें तो भोपाल के दक्षिण पश्चिम से पूर्व मंत्री पीपी शर्मा, हुजुर विधानसभा सीट से नरेश ज्ञानचंदानी, भोपाल उत्तर से आतिफ अकील ,भोपाल की गोविंदपुरा सीट से दिग्विजय सिंह के समर्थक रविंद्र साहू, दतिया विधानसभा से राजेन्द्र भारती ,पिछौर विधानसभा क्षेत्र से शैलेंद्र सिंह की जगह बनाया गया अरविन्द सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया है। 

जबलपुर

तो वहीं कांग्रेस ने जबलपुर में बची हुई सीटों दो सीटों पर प्रत्याशी को उतार दिया है। जबलपुर केंट से पूर्व केंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे चिंटू को चिंटू का मुकाबला दो बार के विधायक अशोक रोहाणी से होगा नागर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जताया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटेल पर भरोसा जताया है। तो पनागर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटेल पर भरोसा जताया है। पनागर में भाजपा विधायक सुशील तिवारी के सामने राजेश पटेल चुनावी मैंदान में होंगे। इसी के साथ नरसिंहपुर की गोटेगाँव विधानसभा में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां से कांग्रेस ने जो पहली सूची में नाम घोषित किए थे उसमें अब बदलाव किया गया है। पूर्व विधायक शेखर चौधरी की जगह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक एन पी प्रजापति को टिकट दिया गया है। इसके पहले 15 अक्टूबर की सूची में पूर्व विधायक शेखर चौधरी का नाम था। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है गोटेगाँव विधानसभा

बालाघाट

अगर बात करें बालाघाट की बालाघाट की बची हुई महत्वपूर्ण सीट वारासिवनी से विवेक विक्की पटेल पर  कांग्रेस ने अपना भरोसा जताया है बता दें कि विक्की पटेल इसके पूर्व में बालाघाट नगरपालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीते 2018 मे हुए चुनाव में चौथे पायदान पर रही थी कांग्रेस, कांग्रेस से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल जीते थे चुनाव अब प्रदीप जायसवाल के बेहद करीबी रहे विवेक विक्की पटेल पर कांग्रेस को उम्मीद है। 


शहडोल

जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 से नरेंद्र सिंह मरावी पर कांग्रेस नें इस बार भरोसा जताया है। यहां से  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं नरेन्द्र सिंह मरावी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से भाजपा से मनीषा सिंह  मैदान में है। इसमें जिला मुख्यालय शहडोल भी इस विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। तो वहीं शहडोल की ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 से रामलखन सिंह बनें कांग्रेस के उम्मीदवार  बने हैं।  रामलखन सिंह जनपद सदस्य है। ब्यौहारी से भाजपा नें अभी तक नाम की घोषणा नहीं की गई है। वर्तमान में ब्यौहारी से भाजपा के शरद जुगलाल कोल विधायक है। 


Tags:    

Similar News