Bharat jodo yatra : कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, डबरा में गूजे कांग्रेस के नारे

आज कांग्रेस द्वारा पिछोर तिराहे से अंबेडकर चौराहे तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।;

Update: 2023-09-07 08:25 GMT

डबरा। आज कांग्रेस द्वारा पिछोर तिराहे से अंबेडकर चौराहे तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। आपको बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 वर्ष पूर्व इसी दिन भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था। जिसको लेकर आज डबरा में पिछोर तिराहा से यात्रा प्रारंभ की गई जो मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौराहे तक निकली। जहां भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से डबरा विधायक सुरेश राजे, सेवा दल जिला अध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष हरिमोहन गुप्ता सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं विधायक सुरेश राजे ने कल कांग्रेस की बालाजी कॉम्प्लेक्स में हुई निष्ठावान कार्यकर्ता बैठक को लेकर अपनी ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी लोग स्वतंत्र है, बैठक करवा सकते हैं, लेकिन जो लोग दूसरों को फायदा पहुंचाने के लिए यह सब कर रहे हैं उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। क्योंकि उन्होंने पहले भी मुझे नुकसान पहुंचाने का प्लान किया था, लेकिन मैं उनसे डरने वाला नहीं हूं। क्योंकि मेरे साथ विधानसभा के सभी पदाधिकारी है ।

Tags:    

Similar News