Datia Case : पुलिस ने इतने लोगों को बनाया आरोपी,दो गुटों में खूनी झड़प में चली गई थी 5 लोगों की जान

मध्य प्रदेश के दतिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रेडा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है 3 दिन पहले हुए विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे कुल्हाड़ी और गोलियां चली है।;

Update: 2023-09-14 03:46 GMT

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रेडा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है 3 दिन पहले हुए विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे कुल्हाड़ी और गोलियां चली है। इस पूरी घटना में दोनों पक्षों के पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है।

गांव में सन्नाटा फैला हुआ है

यहां यह उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले खेत में मवेशी घुसने को लेकर प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के बीच झगड़ा हुआ था। आज गांव वालों की समझाइस पर राजीनामा को लेकर दोनों गुट समीपस्थ गुरुदेव मंदिर पर एकत्रित हुए और राजीनामा की बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ा की विवाद ने खूनी रूप ले लिया और दांगी समाज के 3 और पाल समाज के दो लोगों की मौत हो गई।

घटना स्थल का मुआयना किया

घटना में तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।घटना के बाद से पूरे गांव में मातम फैला हुआ है।गांव में सन्नाटा फैला हुआ है। रेंडा गांव में मृतकों के घर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है । तकरीबन एक सैकड़ा लोगों को पुलिस ने राउंड अप किया है। मौके पर चंबल रेंज के आईजी सुशांत सक्सेना पहुंचे एवं घटना स्थल का मुआयना किया।

 मामला दर्ज किया

पुलिस ने सुन्दर सिंह दांगी पिता रामप्रकाश दांगी (32) निवासी गांव रेंडा की शिकायत पर गिरवर पाल, संजय दांगी, विशुन्नाथ पाल, नरेन्द्र पाल, अनिल पाल, विकास पाल, चरन सिंह दांगी, राजेन्द्र पाल, राघवेन्द्र पाल, ठाकुरदास पाल, सुरेश पाल, चन्दन पाल, अशोक पाल, बलवीर पाल, ज्ञान सिंह पाल, मुकेश पाल, फूल सिंह पाल, करन सिंह पाल, रामेश्वर पाल एवं 1 अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। वही मुकेश पाल पिता सिरनाम पाल (37) निवासी गांव रेंड़ा की शिकायत पर सुन्दर दांगी, राममिलन दांगी, शिवम दांगी, सत्यम दांगी, रामप्रकाश दांगी, सुरेन्द्र दांगी, रामनरेश दांगी, वीर सिंह दांगी, सौरभ दांगी, केशव दांगी और 1 अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News