lovers suicide case : फंदे पर झूलता मिल प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में मची खलबली
जिले में एक दिल दहले दने वाली घटना सामने आई है। जिले के पठारी क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की लाश फंदे पर झूलती मिली है।;
लीराजपुर। जिले में एक दिल दहले दने वाली घटना सामने आई है। जिले के पठारी क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की लाश फंदे पर झूलती मिली है। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र के वाकनेर गाँव में तव खलबली मच गई जब एक पेड़ पर लटके हुए प्रेमी युगल मिले। दोनों के शव एक ही रस्सी से पहाड़ियों पर एक पेड़ की डाल से लटके मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों चचेरे भाई-बहन हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।