Sagar crime : दो मासूमों को साथ कुएं में मिली महिला की लाश
कैंट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। इलाके के एक कुएं में मां के साथ उसके दो बच्चों का शव मिला है।;
सागर। कैंट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। इलाके के एक कुएं में मां के साथ उसके दो बच्चों का शव मिला है। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की है।
मामला सागर के कैंट थानाक्षेत्र के भगवानगंज का है। जिसमें मंगलवार की सुबह लोगों को जनता कोल्ड स्टोरेज के पीछे बने कुएं में एक महिला के साथ उसके दो बच्चों का शव मिला है। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गई थी। जब पुलिस ने तहकीकात की तो मृतका का तुलसी नगर वार्ड निवासी हेमलता पटेल पति दीपक पटेल होना पाया गया। साथ ही उसके दो बच्चे स्नेहा (7) और चिराग (5) थे। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच जारी है।