Dead body in well : कुएं में मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में
जिले के एक गांव में कुए के अंदर लाश मिली है। लाश पर जख्म के गहरे निशान भी हैं। लाश को देखकर पुलिस ने बताया है कि किसी धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या की गई है।;
रिपोर्ट मनोज रजक
सतना। जिले के एक गांव में कुए के अंदर लाश मिली है। लाश पर जख्म के गहरे निशान भी हैं। लाश को देखकर पुलिस ने बताया है कि किसी धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या की गई है। इसके बाद पत्थर से बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया गया है। लाश की शिनाख्त भी हो चुकी है। बताया गया है कि व्यक्ति कल शाम से लापता भी था।
जानकारी में सामने आया है कि सतना में मेदनीपुर के गौरा गांव में एक कुए के अंदर लाश मिली है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कुएं में लाश का पता चलते ही पुलिस को इत्तला कर दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला। जब लाश को देखा गया तो उसपर चोट के गहरे निशान थे। जिनके आधार पर पुलिस ने अंदेशा लगाया है कि उसे धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। इसके बाद उसके पैर में रस्सी बांधकर कुएं में फेंक दिया गया। तफ्तीश के बाद युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक का नाम बब्बू अहिरवार बताया जा रहा है। जो कल शाम से ही लापता था। पुलिस ने घटना में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।