Bhopal News: निर्णय छमता और सही रणनीति से व्यापार में मिलेगी सफलता, डॉक्टर मसंद

Bhopal: डॉक्टर मसंद ने एक सेमिनार में कहा कि सही निर्णय छमता और सार्थक रणनीति से ही व्यापार में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से...;

Update: 2023-07-24 23:05 GMT

Bhopal: ब्रह्माकुमारीज रोहित नगर ब्लेसिंग हाउस में सोमवार को व्यापारियों व उद्योगपतियों के लिए आंतरिक शक्तियों द्वारा व्यापार में सफलता विषय पर सेमिनार हुआ। इसमें ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू से आए प्रेरक वक्ता डा. प्रेम समंद ने कहा कि व्यापार में मेरी भूमिका क्या है, यह समझने से जिम्मेदारी आ जाएगी। हम जो भी करना चाहते हैं उसका मैप बनाएं। बिल गेट्स ने कहा था यदि आगे बढ़ना है तो दूसरों को सशक्त करो। पहले टीम अच्छी करो। जब तक मैं खुद में इन्वेस्ट नहीं करता तब तक सफल नहीं हो सकता। खुद में इन्वेस्ट करना अर्थात सुबह उठकर संकल्प को सकारात्मक करें। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। मेडिटेशन करें। आग्रेनाइजेशन में मैन, मनी, मटेरियल, मशीनरी यह चार चीजें होती हैं। मन अर्थात व्यक्तियों का समूह और विचारों का संग्रह सब अपने-अपने विचार को लेकर आ रहे हैं। डा मसंद ने व्यापार व उद्योग में सफलता के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि पहले रणनीति अच्छी होगी तो सफलता मिलेगी। कौशल 20 प्रतिशत सफलता देते है, जबकि रणनीति 80 प्रतिशत सफलता देती है। मेरे निर्णय ही मेरे भाग्य का निर्माण करते हैं।

इस मौके पर उद्योपति व समाजसेवी गोविंद गोयल, सेवा केंद्र की निदेशिका बीके डा. रीना दीदी ने कहा कि व्यापारी वर्ग को दैनिक दिनचर्या में कई परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें कई लोगों के संपर्क मे आना पड़ता है। ऐसे में राजयोग के अभ्यास से नियमित कुछ समय के लिए परमात्मा से शक्तियां लेकर वे अपने आप को सशक्त कर सकते हैं। साथ ही औरों को इस विधि से लाभान्वित कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News