Singrauli NEWS; दिल्ली के मुख्यमंत्री MP में भरेंगे हुंकार, प्रत्याशी के हित में बैढ़न में करेंगे रोड शो, भगवंत मान भी रहेंगे शामिल
इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बैढ़न में रोड शो करने जा रहे है। जिसमे वो कार्यकर्ताओं का संबोधन करेंगे। साथ ही सिंगरौली से प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के समर्थन में जनता से वोट की मांग करेंगे।;
सिंगरौली : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। जिसको देखते हुए कांग्रेस, बीजेपी के साथ ही अब आप ने भी प्रदेश में चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज बैढ़न में रोड शो करने जा रहे है। जिसमे वो कार्यकर्ताओं का संबोधन करेंगे। साथ ही सिंगरौली से प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के समर्थन में जनता से वोट की मांग करेंगे। ताकि दिल्ली और पंजाब के बाद मध्य प्रदेश में भी आप अपने पैर जमा सके।
सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बता दें कि चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसको देखते हुए अब राजनीतिक पार्टी प्रचार प्रसार के काम में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज अपने प्रत्याशी रानी अग्रवाल के समर्थन के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सड़कों पर उतरेंगे और जनता को साधने का प्रयास करेंगे। दोनों सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है।
आप का रोड शो 1 बजे होगा शुरू
बता दें कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी रानी अग्रवाल के समर्थन में ये रोड शो का आयोजन एक किलोमीटर तक का किया गया है। इसके साथ ही रैली को लेकर आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने बताया कि यह रोड शो दोपहर 1 बजे शुरू होगा. जो होटल राजकमल से लेकर अंबेडकर चौक तक चलेगा। इसके साथ ही रानी ने यह भी दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस रोड शो से भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस पार्टी दोनों ही मुख्य पार्टियों का चुनावी समीकरण बिगड़ जाएगा। अब देखना यह है कि उनके आगमन से चुनाव में कितना असर पड़ता है।