bhopal news: राजधानी में डेंगू का कहर जारी, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 700 के पार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कप
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन सैंपलों की हो रही जांच में 100 में से करीबन 70 सैंपल पॉजिटिव निकल रहे है। जिसके चलते राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 716 पहुंच गया है।;
भोपाल ; मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन सैंपलों की हो रही जांच में 100 में से करीबन 70 सैंपल पॉजिटिव निकल रहे है। जिसके चलते राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 716 पहुंच गया है। केसेस में आए दिन हो रही बढ़ोतरी के चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मचा हुआ है। 11 नवंबर को 7 नए मरीज सामने आए इसके साथ ही एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 716 पहुंच गया है। बता दें कि दो साल बाद यह पहला मौका है, जब डेंगू के मरीजों की संख्या 700 के पार हुई हो। इसके पूर्व 2021 में 735 मरीज मिले थे।
मलेरिया विभाग जारी कर चुका है एडवाइजरी
जिला मलेरिया विभाग और नगर निगम की सभी प्रयासों के बाद भी राजधानी में डेंगू का खतरा कम नहीं हो रहा। जिसको देखते हुए मलेरिया विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि कूलर, गमलों, सकोरों में खास साफ-सफाई रखें। इसके अलावा आसपास जमा पानी में क्षेत्र के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क कर दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराएं। दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं। मच्छरदानी का प्रयोग करें, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी पूरी तरह से ढककर रखें और फुल कपड़े पहन कर रखें।
जबलपुर और इंदौर में भी डेंगू का प्रकोप जारी
बता दें कि इस साल 2022 के मुकाबले राजधानी में डेंगू के 205 अधिक केस सामने आ चुके हैं। मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में 1 नवंबर तक 414 डेंगू के मामले सामने आए थे। वहीं 2023 में अब तक यह संख्या 619 पहुंच गई है। वहीं 2021 में एक नवंबर तक 598 डेंगू के मामले सामने आए थे। बताते चले की डेंगू का प्रकोप न सिर्फ भोपाल बल्कि जबलपुर और इंदौर में भी बड़े स्तर में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते निजी और सरकारी अस्पतालों में हर रोज डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसको रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।