मध्यप्रदेश की राजधानी में पैर पसार रहा है डेंगू, जानिए अब तक कितने मरीज, क्या कर रहा स्वास्थ्य विभाग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बरसात के बाद डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। ये मरीज साकेत नगर, बाग सेवनिया, बरखेड़ा पठानी में मिले हैं। इसके साथ ही शहर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 158 तक पहुंच गई है। इसी तरह से चिकनगुनिया के चार नए मरीज मिले हैं। राजधानी में डेंगू से एक और प्रदेश में इस साल अभी तक पांच मरीजों की मौत हुई है।;

Update: 2022-09-29 10:57 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बरसात के बाद डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। ये मरीज साकेत नगर, बाग सेवनिया, बरखेड़ा पठानी में मिले हैं। इसके साथ ही शहर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 158 तक पहुंच गई है। इसी तरह से चिकनगुनिया के चार नए मरीज मिले हैं। राजधानी में डेंगू से एक और प्रदेश में इस साल अभी तक पांच मरीजों की मौत हुई है। इस साल अब तक डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज साकेत नगर में मिले हैं। इसके अलावा हलालपुर, टीला जमालपुरा, पीरगेट, बुधवारा, कमला नगर, कटारा हिल्स, एम्स हॉस्टल, बरखेड़ा पठानी, हर्षवर्धन नगर, जेके रोड स्थित निजामुद्दीन कालोनी में ज्यादा मरीज मिले हैं।

इस तरह करें डेंगू से बचाव

- दिन में भी मच्छरदानी लगाएं, क्योंकि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन में काटता है।

- हमेशा फुल बांह के कपड़े पहनें।

- घरों में व आसपास पानी जमा न होने दें। घर में छोटे-छोटे बर्तनों में भरे पानी को भी हफ्ते भर में बदल दें।

- फ्रिज के पीछे लगने वाली ट्रे का पानी भी नियमित तौर पर सात से 10 दिन के अंतराल में बदलते रहें।

- सिर दर्द, तेज बुखार, शरीर में चकत्ते, दांतो से खून आना आदि डेंगू के लक्षण हैं। ऐसी तकलीफ होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

- इनका कहना

डेंगू से बचाव के लिए घर-घर जाकर लार्वा सर्वे करने के साथ नगर निगम की टीम फॉगिंग कर रही है। शहर में 44 टीमें डेंगू की रोकथाम में लगी है।

डॉ प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ

Tags:    

Similar News