महात्मा गांधी का चित्र न लगाने के निर्णय पर दिग्विजय ने उठाया आप की विचारधारा पर सवाल, जानिए क्या बोले

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के उस निर्णय की आलोचना की है, जिसमें पंजाब में सरकार बनने के बाद सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी का चित्र न लगाने का फैसला किया है।दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इससे आप की विचारधारा का पता चल गया है।;

Update: 2022-03-21 07:16 GMT

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के उस निर्णय की आलोचना की है, जिसमें पंजाब में सरकार बनने के बाद सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी का चित्र न लगाने का फैसला किया है।दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इससे आप की विचारधारा का पता चल गया है। उन्होंने कहा कि गांधी के चित्र को नहीं लगाकर उनकी विचारधारा की परतें खुलने लगी हैं। दिग्विजय ने कहा कि उनका कहा सच हाेता दिख रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में अरविंद कुमार दुबे के सोशल मीडिया पर टिप्पणी को आगे बढ़ाते हुए आप की विचारधारा पर यह कमेंट किया है।

आप ने दिए थे ये संकेत

पंजाब चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने संकेत दिए थे कि सरकारी दफ्तरों में केवल शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र होना चाहिए। पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में इस बात को रखा था और कहा था कि अगर पंजाब में सरकार बनी तो राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में केवल भगत सिंह और आंबेडकर के चित्र ही लगाए जाएंगे। सरकार बनते ही इस पर अमल किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News