दिग्विजय ने पंचायत चुनाव की आरक्षण व्यवस्था पर उठाए सवाल, इसलिए कहा गैर कानूनी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने पंचायत चुनाव की आरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि जो सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी, वही फिर से है, जबकि रोटेशन पद्धति के अनुसार एक तिहाई सीटों पर महिलाओं के लिए आरक्षण में बदलाव किया जाना था।;

Update: 2021-12-05 07:07 GMT

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने पंचायत चुनाव की आरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि जो सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी, वही फिर से है, जबकि रोटेशन पद्धति के अनुसार एक तिहाई सीटों पर महिलाओं के लिए आरक्षण में बदलाव किया जाना था। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में आरक्षण पूर्ण रूप से कानूनी तौर पर गलत किया गया है। कानून में महिलाओं का आरक्षण रोटेशन से होता है, जो नहीं हुआ। अब जो पंचायत महिला के लिए आरक्षित हो गई, वह महिलाओं के लिए ही इस बार भी रहेगी, जो कानूनी तौर पर गलत है। दिग्विजय शनिवार को मधुसूदन गढ़ से राजगढ़ पहुंच कर मीडिया से बात कर रहे थे।

सरकारी रेट से चार गुना अधिक मिले मुआवजा

इससे पहले दिग्विजय मधुसूदन गढ़ के रघुनाथ गांव पहुंचे थे। यह गांव पार्वती नदी पर बनने वाले बांध के डूब में जा रहा है। यहां ग्रामीणों के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया था। आमसभा में मांग की गई है कि जिन किसानों की जमीन डूब में जा रही है, उन्हें सरकारी रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाए।

Tags:    

Similar News