MP ELECTION 2023: एआईएमआईएम पर बोले दिग्विजय- कांग्रेस को हराने के लिए बी-टीम करती है काम, खुद को मुख्यमंत्री की रेस से किया बाहर

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसी बीच खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं सीएम की दौड़ में ही नहीं हूँ। प्रदेश में भाजपा के सभी दिग्गज नेता जो विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं उन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा A कि कैलाश विजयवर्गीय नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल इन सब नेताओं को उनकी औकात दिखाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव लड़वा दिया है। हालांकि भाजपा के इन दिग्गजों के हारने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये सब संकट में तो हैं।;

Update: 2023-11-15 03:26 GMT

MP ELECTION 2023: बुरहानपुर। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के साथ एआईएमआईएम पर भी जमकर हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने अपनी सभा में भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ सनातन धर्म पर भी खुलकर अपनी बात रखी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एआईएमआईएम भाजपा की बी टीम है। कांग्रेस को हराने के लिए एआईएमआईएम अपने प्रत्याशी - उतारती है, ताकि भाजपा को चुनाव में फायदा हो सके।

सिंह ने भाजपा के दिग्गज नेताओं पर किया कटाक्ष

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसी बीच खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं सीएम की दौड़ में ही नहीं हूँ। प्रदेश में भाजपा के सभी दिग्गज नेता जो विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं उन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा A कि कैलाश विजयवर्गीय नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल इन सब नेताओं को उनकी औकात दिखाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव लड़वा दिया है। हालांकि भाजपा के इन दिग्गजों के हारने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये सब संकट में तो हैं।

भारतीय जनता कांग्रेस नेता बब्बर

कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और अभिनेता राज बब्बर ने भाजपा के मतदाता पर्चियों के साथ राम मंदिर के आमंत्रण वांटने पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। राज बब्बर ने कहा कि राम सबके हैं। वह हमें आमंत्रण न दें, तब भी हम जाएंगे। हम दर्शन करने जाएंगे तो वे क्या कर लेंगे। क्या भगा देंगे राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि राम का कोई इनविटेशन बांट रहा है। कोई आदमी बुद्ध नहीं है कि भगवान राम के यह आमंत्रण वांटे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हनुमानजी के सबसे बड़ा भक्त कमलनाथ है। हम लोग सनातनी है। वाम सनातनी हैं, हम अयोध्या जाएंगे तो राम क्या भगा देंगे, भगवान श्रीराम सबके हैं

शिवराज जी इंजन हैं. तो दुर्भाग्य की बात 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मनोरंजन कहने पर राज बब्बर ने कहा कि मुझे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाला बहुत गंभीर नहीं लगता है क्योंकि उन्हें वही समझ नहीं आ रहा है कि वही अपनी बुराई खुद ही कर रहे है। प्रदेश में 70 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार राज ने कहा कि आज दुर्भाग्य है कि इस प्रदेश में 70 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार है। 18 साल के मुख्यमंत्री कहते है कि कुपोषण माथे पर कलंक है। वह शिवराज सिंह चौहान को इंजन बता रहे है। यदि शिवराज जी इंजन है तो दुर्भाग्य की बात है।

Tags:    

Similar News