Salman Khan Khajuraho : दिग्विजय सिंह इस मुस्लिम परिवार को लेंगे गोद, जानिए क्यों

मध्यप्रदेश की राजनगर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर बीजेेपी-कांग्रेस आमने सामने आ गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह सलमान के परिजनों से मिलने के लिए Khajuraho जाएंगे।;

Update: 2023-11-18 04:59 GMT

Salman Khan Khajuraho : मध्यप्रदेश की राजनगर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर बीजेेपी-कांग्रेस आमने सामने आ गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह सलमान के परिजनों से मिलने के लिए Khajuraho जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा है कि सलमान की शहादत को पार्टी भूल नहीं पाएगी। इसके आलावा दिग्विजय सिंह ने सलमान के परिवार की हर संभव मदद और परिवार को गोद लेने की बात कही है।


आपको बता दे कि बीते 17 नबंवर को प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान हुआ था। छतरपुर की राजनगर सीट पर भी मतदान कराया गया था। उसी दौरान खजुराहों नगर पालिका में पार्षद सलमान खान की हत्या कर दी गई थी। राजनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह नाती राजा ने बताया है कि वह इस बात के खुद प्रत्यक्षदर्शी है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सलमान की वाहन से कुचलकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं मुझे भी जान से मारने का प्रयास किया गया था। लेकिन मैं गाड़ी में बैठ गया था। सलमान गाड़ी में चढ़ नहीं पाया और भाजपा के गुंड़ों ने कई गाड़िया सलमान पर चढ़ा दी।

यह भी बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा ने बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके साथियों पर सलमान की हत्या का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि जब सलमान गाड़ी से नीचे था तब अरविंद पटेरिया के कहने पर भाजपाईयांे ने सलमान पर गाड़ी चढ़ा दी थी। मामले में पुलिस ने बीजेपी उम्मीदवार पटेरिया समेत 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Tags:    

Similar News