MP POLITICS: दिग्विजय के भाई ने धार्मिक प्रवचनों पर किया कटाक्ष, बोले - कथाओं में उमड़ती भीड़... राजनीतिक सभाओं में जुटानी पड़ती...
लक्षण सिंह ने धार्मिक प्रवचनों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये प्रवचनों में लगातार बढ़ती भीड़ पर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि धार्मिक प्रवचनों मेट अपार भीड़ आ रही है। वहीं राजनैतिक सभाओं में जनता जुटानी पड़ती है। ऐसा क्यों।;
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बड़बोले और उग्र स्वभाव के लक्ष्मण सिंह कई बार ऐसा सवाल कर देते है। जिसकी वजह से अक्सर उन्हें काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में लक्षण सिंह ने धार्मिक प्रवचनों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये प्रवचनों में लगातार बढ़ती भीड़ पर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि धार्मिक प्रवचनों मेट अपार भीड़ आ रही है। वहीं राजनैतिक सभाओं में जनता जुटानी पड़ती है। ऐसा क्यों।
विधान सभा चुनाव को लेकर चिंतित नजर आए लक्षण सिंह
हालांकि अभी तक किस ने भी उनके इस बयान पर कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन उनके इस सवाल से साफ़ लग रहा है कि विधान सभा चुनाव को लेकर वो काफी चिंतित है। बता दें कि मध्य प्रदेश में जल्द ही पंडित प्रदीप मिश्रा का शिवपुराणकथा होने जा रही है। जिसमे 5 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद जाती जा रही है। इस बात की जानकारी खुद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास संग ने दी। जिसकी तैयारी भी जोरो शोरो पर है।
बड़बोलापन की वजह से कोई बार दिक्कत में आ चुके है लक्षण
बता दें कि मुख्यमंत्री के रूप में दिग्विजय के पहले कार्यकाल में लक्ष्मण सिंह विधायक थे और फिर सांसद बन गए। 2004 में उनकी दिग्विजय से अनबन हुई तो वे उमा भारती के साथ बीजेपी में चले गए। लेकिन वहां भी उनका बड़बोलापन उन पर भारी पड़ गया। एक बार तो उन्होंने बीजेपी के उस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे नितिन गडकरी से ही सवाल कर दिया कि वे किसकी संतान हैं। इसके बाद ही पार्टी से उन्हें बाहर कर दिया गया और वे कांग्रेस में लौट आए।