भाजपा में टिकट पर असंतोष: भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के बंगले पर प्रदर्शन, देवास में केराेसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास...देखिए वीडियो

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा में टिकट वितरण को लेकर अंतिम समय तक माथापच्ची जारी रही। कई जगह असंतोष के स्वर उभरे। देवास में एक ने पार्टी नेताओं को खरीखोटी सुनाते हुए खुद पर केरोसिन डाल आत्महत्या का प्रयास किया। भोपाल में एक दावेदार के समर्थकों ने सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के निवास के सामने प्रदर्शन किया। उधर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के लोकसभा क्षेत्र के चंदला में नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अनित्या सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।;

Update: 2022-06-18 08:37 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा में टिकट वितरण को लेकर अंतिम समय तक माथापच्ची जारी रही। कई जगह असंतोष के स्वर उभरे। देवास में एक ने पार्टी नेताओं को खरी-खोटी सुनाते हुए खुद पर केरोसिन डाल आत्महत्या का प्रयास किया। भोपाल में एक दावेदार के समर्थकों ने सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के निवास के सामने प्रदर्शन किया। उधर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के लोकसभा क्षेत्र के चंदला में नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष अनित्या सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।



बाहरी प्रत्याशी देने से थी नाराजगी

देवास में वार्ड क्रमांक 25 के निवासी भोजराज सिंह जादौन ने भाजपा कार्यालय के सामने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की। जैसे ही उसने केरोसिन डाला वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे बचा लिया।  जादौन टिकट न मिलने से नाराज था। उसका यह भी आरोप था की वार्ड से बाहरी को टिकट दे  दिया गया। इसका स्थानीय अन्य कार्यकर्ता भी विरोध कर रहे थे। इनकी पार्टी कार्यालय में मौजूद नेताओं से बहस भी हुई।

साध्वी के बंगल पर प्रदर्शन

भोपाल में पार्टी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले के सामने पार्टी के पूर्व पार्षद केवल मिश्रा के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। वार्ड 56 से पूर्व पार्षद केवल मिश्रा का टिकट कटने की आशंका से नाराज उनके समर्थक सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बंगले पर पहुंच गए। बाहरी व्यक्ति को टिकट देने से नाराज समर्थक धरने पर बैठ गए और इस्तीफा देने की बात कह रहे थे।

अनित्या सिंह ने छोड़ी पार्टी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के लोकसभा क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत चंदला की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनित्या सिंह ने टिकट वितरण से नाराज होकर भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गईं। अनित्या अपनी जेठानी को ही वार्ड का टिकट देने से नाराज थीं।

Tags:    

Similar News