MP ELECTION 2023: इस चुनाव में कमल फूल तोड़ें नहीं कमल फूल बटन दबाएं, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता से की अपील

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस दीपावली में लोकतंत्र के पर्व पर कमल फूल तोड़कर नही चढ़ाए,कमल फूल बटन दबाएं;

Update: 2023-10-28 03:51 GMT

MP ELECTION 2023: छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल में आज छिंदवाड़ा के चांद में बीजेपी प्रत्याशी लखन वर्मा के लिए जनसभा की।प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत पाप किया है। भ्रम फैलाने का काम किया है। कांग्रेस कभी सेना के नाम पर कुछ कहती है।कभी भगवान श्री राम के नाम पर कुछ कहती है।कांग्रेस भ्रम फैलाने का और लालच देने का काम करती है कांग्रेस । छिंदवाड़ा में भी बहुत भय था मैंने लोक सभा चुनाव लडा था तो उस समय भय खत्म हो गया इस बार लालच भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा हो गया दीपावली है। इस दीपावली पर लोकतंत्र का पर्व 17नवंबर को है। इस दीपावली पर लोकतंत्र के महापर्व पर आप तालाब से कमल फूल तोड़कर नही चढ़ाए, कमल फूल का बटन दबाए।

इस बार लोकतंत्र का महापर्व बहुत अच्छे अवसर पर होना है।

22जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगा मुझे आमंत्रण मिला है।मैं सौभाग्यशाली हूं। देश की आजादी के 75साल बाद हमसे ज्यादा भाग्यशाली कोई नही होगा। भारत में रहने वाला या दुनिया में रहने वाला हिंदू 22जनवरी के बाद भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करेगा प्रहलाद पटेल ने कमलनाथ को घेरा बोले कि छिंदवाड़ा से मैने चुनाव लडा था तब यहां से भय खत्म हुआ इस चुनाव में लालच भी खत्म होगा।

Tags:    

Similar News