आईपीएस की पदोन्नति के लिए आज होने वाली डीपीसी टली, अब 27 दिसंबर को हागी बैठक

वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की पदोन्नति के लिए मंगलवार 21 दिसंबर को होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक स्थगित हो गई है। यह बैठक अब 27 दिसंबर को होगी। इसमें आईजी से एडीजी एवं डीआईजी से आईजी पदों पर पदोन्नति का निर्णय लिया जाएगा।;

Update: 2021-12-21 06:14 GMT

भोपाल। वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की पदोन्नति के लिए मंगलवार 21 दिसंबर को होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक स्थगित हो गई है। यह बैठक अब 27 दिसंबर को होगी। इसमें आईजी से एडीजी एवं डीआईजी से आईजी पदों पर पदोन्नति का निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार डीपीसी में भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्न्त होंगे। पुलिस महानिरीक्षक डी श्रीनिवास वर्मा के साथ 1997 बैच के अधिकारी उमेश जोगा और सोलोमन यश कुमार विज के नाम पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजौरा और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी शामिल होंगे।

इन अफसरों के आईजी बनने के आसार

बैठक में 2004 बैच के अधिकारियों को डीआइजी से आइजी पद पर पदोन्न्त करने पर विचार होगा। इसमें भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इरशाद वली, गौरव राजपूत, संजय कुमार, आरण्य डेहरिया और संजय तिवारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक और 2009 बैच के अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत किया जाएगा। इसी तरह आइएएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए 25 दिसंबर को बैठक प्रस्तावित की गई है। इस बार अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव पद के लिए डीपीसी नहीं होगी। 

Tags:    

Similar News