Sheopur crime news; जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में चली गोलियां, 6 लोग बुरी तरह घायल, मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र के सिरसोद गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद के चलते जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान करीबन पांच से छः लोग बुरी तरह घायल हो गए। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के चलते आस पास के लोगों बुरी तरह डरे हुए है। तो वही मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।;

Update: 2023-09-06 15:32 GMT

श्योपुर; मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र के सिरसोद गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद के चलते जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान करीबन पांच से छः लोग बुरी तरह घायल हो गए। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के चलते आस पास के लोगों बुरी तरह डरे हुए है। तो वही मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि इस हादसे के चलते दो महिलाएं और 4 पुरुष बुरी तरह घायल हो गए। फ़िलहाल बड़ौदा थाने में अपराधियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पार्टी रवाना कर दी गई है बड़ौदा एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि जमीनी विवाद में यह घटना हुई है और अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

Tags:    

Similar News