मध्यप्रदेश के सिवनी में आज महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए क्या हुआ इसका असर
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धम्म की आवाज आई। घर और रखा सामान हिला। लोग उठे और घरों से बाहर निकल आए। भूकंंप की तीव्रता कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ समय पहले भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसे प्रदेश में हुई भीषण बारिश का नतीजा माना जा रहा है। बालाघाट और सिवनी में जमीन के अंदर चूना पत्थर की चट्टाने इलाके हैं। बारिश में ये सिकुड़ जाती हैें, इसलिए यहां भूंकंप के झटके आते रहते हैं। छिंदवाड़ा भी ऐसे जिलों में शामिल है।;
भोपाल। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार की सुबह 5.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धम्म की आवाज आई। घर और रखा सामान हिला। लोग उठे और घरों से बाहर निकल आए। भूकंंप की तीव्रता कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ समय पहले भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसे प्रदेश में हुई भीषण बारिश का नतीजा माना जा रहा है। बालाघाट और सिवनी में जमीन के अंदर चूना पत्थर की चट्टाने इलाके हैं। बारिश में ये सिकुड़ जाती हैें, इसलिए यहां भूंकंप के झटके आते रहते हैं। छिंदवाड़ा भी ऐसे जिलों में शामिल है।
काफी तेज था भूकंप का झटका
लोगों के अनुसार भूकंप के झटके काफी तेज थे। घर और सामान हिलने के साथ कुत्ते तक भौकने लगे थे। विशेषज्ञों के अनुसार अभी 24 घंटे में दोबारा इसके झटके महसूस किए जा सकते हैं। अगर थोड़ी भी ज्यादा बारिश हुई, तो इन इलाकों में भूकंप आ सकता है। बारिश नहीं होती है तो फिर भूकंप की संभावना नहीं रहेगी।