मुख्यमंत्री ने कहा, जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। शासन की ओर से अनेक योजनाओं से इनके विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। जनजातीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण का कार्य भी सरकार कर रही है।;
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। शासन की ओर से अनेक योजनाओं से इनके विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। जनजातीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण का कार्य भी सरकार कर रही है।
मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को सीहोर जिले के जनजातीय बहुल गांव पिपलानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गोंड एवं कोरकू समाज के सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी में खुद का स्वागत नहीं करवाता, मैं तो वर-वधु और अपने बेटे-बेटियों का स्वागत करने आया हूं। मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर वर-वधुओं का स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कन्या विवाह योजना को अब और अधिक उपयोगी एवं सार्थक बनाने के लिए इसमें शासन की ओर से दी जाने वाली राशि बढ़ाकर 55 हज़ार रुपए कर दी गई है। इससे विवाह के आयोजन से लेकर बेटी की गृहस्थी की जरूरत का पूरा सामान और 11 हजार रुपए का चेक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब परिवार की बेटियों की शादी की चिंता दूर कर, बिना ऋण लिए धूम-धाम से ख़ुशी-ख़ुशी विवाह करना हैं।
मुख्यमंत्री हुए भावुक, गीत भी गाया-
मूुख्यमंत्री ने बेटियों को आशीर्वाद देते हुए खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंन कहा कि सभी बेटियां अपने दोनों परिवारों का ध्यान रखे। मुख्यमंत्री ने दूल्हों से भी आग्रह किया कि वे मेरी भांजियों का पूरा सम्मान करें और सुखी रहें। विवाह समारोह में बेटियों को दुल्हन के रूप में देख मुख्यमंत्री भावुक हो उठे। उन्होंने बाबुल की दुआएं लेती जा-जा तुझ को सुखी संसार मिले गीत भी गाया।