दो महीने से बेटे को घर से बेदखल करने का इंतजार कर रही बुजुर्ग मां
पति के देहांत के बाद मां जब भाई और अन्य पुत्रों से मिलने गई तो पति के मकान में रहने वाले बड़े पुत्र सुभाषचंद्र ने बुरा बर्ताव करना शुरु कर दिया। मां ने परेशान होकर एमपी नगर एसडीएम राजेश उपाध्याय के यहां शिकायत दर्ज कराई।;
भोपाल। पति के देहांत के बाद मां जब भाई और अन्य पुत्रों से मिलने गई तो पति के मकान में रहने वाले बड़े पुत्र सुभाषचंद्र ने बुरा बर्ताव करना शुरु कर दिया। मां ने परेशान होकर एमपी नगर एसडीएम राजेश उपाध्याय के यहां शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई के बाद 30 सितंबर 2022 को सुभाषचंद्र को गौतम नगर स्थित घर से बेदखल करने का आदेश जारी किया गया, लेकिन दो माह गुजरने के बाद भी पुत्र को घर से बेदखल नहीं किया गया है। मामले की शिकायत कलेक्टर अविनाश लवानिया से की गई है।
बुजुर्ग कमला बाई पत्नी कांतिलाल ने बताया कि पति के देहांत के बाद पति के मकान एमआईजी गौतम नगर में रहती थी, जहां पति के देहांत के बाद में अपने भाई और अन्य पुत्रों के पास चली गई। इस मकान में मेरा पुत्र सुभाषचंद्र और उसका परिवार रहता है। मेरे पुत्र राजेंद्र और विनय अलग रहते है। जब में वापस लौटी तो सुभाषचंद्र ने मेरे साथ बुरा व्यवहार करना शुरु कर दिया था। जिसकी शिकायत के बाद एसडीएम एमपी नगर राजेश गुप्ता ने भरण पोषण अधिनियम के तहत सुभाषचंद्र को घर से बेदखल करने के आदेश जारी किया था। यह आदेश सितंबर 2022 में जारी किया गया था। आदेश के बाद सुभाष की पत्नी लगातार अफसरों से मिलकर मकान खाली करने का समय ले रही है। जिसकी वजह से बुजुर्ग को दूसरी जगह रहना पड़ रहा है।