Electrical Accident : ट्रांसफार्मर बदलते हुए चालू हुई बिजली, कर्मचारी की पूरी बॉडी झुलसी
जिले में फिर करंट लगने का एक मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित बुरी तरह से करंट लगने के कारण झुलस गया है। बताया जा रहा है कि यह बिजली कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर बदल रहा था।;
बैतूल। जिले में फिर करंट लगने का एक मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित बुरी तरह से करंट लगने के कारण झुलस गया है। बताया जा रहा है कि यह बिजली कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर बदल रहा था। इसी बीच किसी ने बिजली चालू कर दी और उसे करंट लग गया। पीड़ित कर्मचारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गटना आठनेर ब्लॉक के धनौरी गांव की है। जिसमें एक आउट सोर्स कर्मचारी रामराव मसकोले को करंट लगा है। बताया गया है कि रामराव मसकोले खेत में एक ट्रांसफार्मर बदल रहा था। इसके लिएपरमिट लेकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई था। लेकिन जब पीड़ित ट्रांसफार्मर लगा रहा था। तभी किसी अधिकारी द्वारा बिजली चालू कर दी गई। जिससे रामराव मसकोले को करंट लग गया। करंट लगने के कारण रामराव के हाथ पैर और पेट बुरी तरह झुलस गए हैं। इसके बाद बिजली पुनः बंद कराके पीड़ित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मामले पर ध्यान देते हुए जिम्मेदार अधिकारी को नदारत कर दिया गया है।