Emergency landing of army helicopter : सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 जवान सवार

राजधानी में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बैरसिया के डूंगरिया गांव के डेम के पास एक खेत में लैंडिंग हुई।;

Update: 2023-10-01 04:52 GMT


Full View

भोपाल। राजधानी में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बैरसिया के डूंगरिया गांव के डेम के पास एक खेत में लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सेना के 6 जवान सवार है। कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करना बताया जा रहा। ग्रामीणों के अनुसार हेलीकॉप्टर डैम के आसपास चक्कर लगा रहा था फिर खेत में उतरा। ग्रामीणों द्वारा सवाल जवाब करने पर सेना के जवानों ने मना किया।

एक अन्य हेलीकॉप्टर भी मौके पर पहुंचा

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते आज सुबह 8:00 बजे हेलीकॉप्टर लैंड किया गया था। वहीं अब उस हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू करने के लिए एक अन्य हेलीकॉप्टर भी मौके पर पहुंचा है। सेना के अधिकारी मौके पर मौजूद है।

बैरसिया के डुंगरिया गांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। डुंगरिया डेम के पास खेत में लेंडिंग की गई। तकनीकी खराबी के चलते की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेनी पायलेट कर पायलेटिंग रहे थे ।हेलीकॉप्टर को देखने ग्रामीण एकत्रित हुए।बैरसिया थाने की पुलिस ने व्यवस्था संभाली है।


Tags:    

Similar News