Gwalior News : नगर निगम के कर्मचारियों का हल्ला बोल, मांगे नहीं पूरी होने पर मंत्रियों के बंगलों का किया घेराव, दी ये चेतवानी
अपनी मांगों को लेकर लंबे वक्त से प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों ने आज सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। जिसके चलते उन्होंने आज मंत्रियों के बंगले का घेराव किया। नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि बीते साढ़े तीन साल में इको ग्रीन कंपनी से निगम में आए 485 कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया। जिसको लेकर कब से कर्मचारी प्रशासन से गुहार लगा रहे है। बावजूद इसके कोई भी उनकी सुध लेने नहीं आया।;
ग्वालियर : अपनी मांगों को लेकर लंबे वक्त से प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों ने आज सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। जिसके चलते उन्होंने आज मंत्रियों के बंगले का घेराव किया। नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि बीते साढ़े तीन साल में इको ग्रीन कंपनी से निगम में आए 485 कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया। जिसको लेकर कब से कर्मचारी प्रशासन से गुहार लगा रहे है। बावजूद इसके कोई भी उनकी सुध लेने नहीं आया। जिसकी वजह से आक्रोशित कर्मचारियों ने ये कदम उठाया। इसके साथ ही उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
जानें क्या हैं पूरा मामला
बता दे कि ईको ग्रीन कंपनी एक चीन की कंपनी है। जिसने शहर में सफाई व्यवस्था का ठेका लिया था। लेकिन वह सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं कर पाई। ऐसे में कंपनी अपना सारा सामान छोड़कर भाग गई थी। जिसमें उसके सफाई के उपकरण समेत टीपर वाहन भी शामिल थे। ऐसे में जब कर्मचारियों ने हंगामा किया तो नगर निगम के पूर्व कमिश्नर संदीप मकीन और पूर्व कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक ग्रीन के कर्मचारियों को नगर निगम में मर्ज करने का आदेश दे दिया था। तब से यह कर्मचारी नगर निगम में कम कर रहे थे।
नगर निगम के कर्मचारियों जून से कर रहे हैं हड़ताल
लेकिन साल 2010 से आज तक इनका पीएफ उनके वेतन से तो काटा जा रहा था। लेकिन जमा नहीं किया जा रहा था। जिसको लेकर उन्होंने निगम के खिलाफ मोर्चा खोला है। नगर निगम के कर्मचारियों जून से लेकर अभी तक हड़ताल कर रहे है । लेकिन मांगों को लेकर सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है, एक्शन नहीं लिया जा रहा।