वन विहार के वाइल्ड कैफे में लें मल्टी ग्रेन डोसा और अंकुरित अनाज का मजा

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जंगली जानवरों की पनाहगाह और बचाव केंद्र होने के साथ साथ अब अपने पर्यटकों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रहा है। वन विहार में कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद शुरू किए गए वाइल्ड कैफे (जंगली कैफे) में लोगों को सेहत बनाने वाले खाद्य पदार्थ परोसे जा रहे हैं। पार्क में विशेष रूप से मल्टी ग्रेन डोसा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।;

Update: 2023-04-03 16:10 GMT

भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जंगली जानवरों की पनाहगाह और बचाव केंद्र होने के साथ साथ अब अपने पर्यटकों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रहा है। वन विहार में कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद शुरू किए गए वाइल्ड कैफे (जंगली कैफे) में लोगों को सेहत बनाने वाले खाद्य पदार्थ परोसे जा रहे हैं। पार्क में विशेष रूप से मल्टी ग्रेन डोसा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। पार्क में विशेष रूप से सात-आठ प्रकार के अंकुरित सलाद, फ्रूट सलाद, फ्रेश फ्रूट जूस, मठा, नींबू पानी और विभिन्न अनाजों को मिलाकर तैयार किया गया मल्टीग्रेन डोसा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। वन विहार प्रबंधन के अनुसार कैफे के मैन्यू में मिर्च मसाले से बने खाद्य पदार्थों और फास्ट फूड की जगह हेल्दी डाइट को प्रमुखता दी गई है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जा सके।

ई व्हीकल से आने वालों को मिल रही छूट :
वाइल्ड कैफे में ई व्हीकल से आने वाले लोगों को बिल पर 15 प्रतिशत की छूट भी दी जाती है। वन विहार प्रबंधन द्वारा प्रयास किया गया है कि कैफे को प्राकृतिक रूप दिया गया है। कैफे में एसी का भी उपयोग नहीं किया गया है। बल्कि ठंडक के लिए छोटे-छोटे फव्वारों का उपयोग किया गया है। लोग कैफे में बैठकर ही जंगली जानवरों को निहार सकते हैं। नए टेबल कुर्सियों की जगह पुराने टायरों को रिसाइल कर टेबल कुर्सी में बदला गया है। हरियाली के बीच कैफे बना है, जो चारों ओर से खुला है। यहां बैठकर लोग बड़े तालाब का नजारा भी देख सकते हैं और लोग जंगली जानवरों को भी उनके बाड़ों में देख सकते हैं।

कोरोना महामारी के बाद वन विहार में वाइल्ड कैफे को शुरू किया गया है। यहां पर विशेष रूप से मल्टी ग्रेन डोसा और अंकुरित अनाज को परोसा जा रहा है, जिससे लोगों की सेहत बेहतर हो सके।

- एसके सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर वन विहार 

Tags:    

Similar News